फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire in 10 shops

10 दुकानों में लगी आग

Wed, 21 Aug 2019 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Fire in 10 shops
बहराइच। चिलवरिया बाजार की एक दुकान में मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटाें ने देखते ही देखते आसपास की 10 दुकानों को भी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर उस पर काबू करने में जुट गए। इस बीच सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना अंतर्गत चिलवरिया बाजार निवासी रफीक की किराने की दुकान में मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे पास ही स्थित हामिद की मोबाइल शॉप, पवन यादव की चप्पल-जूते की दुकान, शब्बू कूल कार्नर, मोनू की बिसातखाने की दुकान, मोहम्मद माजिद व रिजवान की कोल्डड्रिंक की दुकान, परमेश यादव की जूते-चप्पल की दुकान, नूर बाबू टेलर, मालती की बिसातखाने की दुकान समेत दस दुकानें आग की चपेट में आ गईं। दुकानें धू-धूकर जलते देख आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पीड़ित दुकानदार अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति के जलकर राख होने की बात कह रहे हैं। एसडीएम कीर्तिप्रकाश भारती ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। जिसके बाद मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed