{"_id":"6446b52056306c4a1804fd66","slug":"fire-broke-out-in-the-shops-of-dargah-premises-property-worth-50-lakhs-turned-to-ashes-bahraich-news-c-13-1-198567-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दरगाह परिसर की दुकानों में लगी आग, 50 लाख की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दरगाह परिसर की दुकानों में लगी आग, 50 लाख की संपत्ति राख
Mon, 24 Apr 2023 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर में सैय्यद सालार मसऊद गाजी रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह परिसर में स्थित दुकानों में सोमवार भोर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख दरगाह परिसर में रुके हुुए जायरीनों व दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। लोग किसी अनहोनी की आशंका से सिहर उठे। आननफानन स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर लगभग तीन घंंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से लगभग 50 लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है।
वर्तमान समय में दरगाह परिसर में आगामी मई माह से शुुरू होने वाले जेठ मेले की तैयारियां तेज हैं। एक माह तक चलने वाले मेले में देश के कोने-कोने से दुकानदार फर्नीचर, बर्तन, सजावटी वस्तुओं समेत विभिन्न प्रकार के उत्पादों की दुकान लगाते हैं। इसके साथ ही बड़़ी संख्या में मनोरंजन के लिए झूले व सर्कस भी मेला परिसर में लगता है। कुछ ही दिनों बाद मेला शुरू होने वाला है। इसको देखते हुए दुकानदारों द्वारा दुकानें व झूले लगाने शुुरू कर दिए गए हैं। सोमवार की भोर लगभग साढ़े तीन बजे लोगों ने मेला परिसर से आग की लपटें उठती देखीं।
इस पर मेला परिसर में मौजूद दुकानदार व यहां आए जायरीनों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन कर्मियों को दी। जब तक अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुुंचते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग का विकराल रूप देख मौके पर तीन दमकल वाहन भेजे गए। लगभग तीन घंंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि सोमवार की दोपहर तक मलबे से छिटपुुट लपटें उठती रहीं।
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से बर्तन, खिलौने व सजावटी सामानों की सात दुकानें व चार बड़े झूले जलकर राख हो गए। पीड़ित दुुकानदार सागर, छोटू व मो.आरिफ ने बताया कि उनका लगभग 35 लाख रुपए का सामान व झूला जलकर नष्ट हो गया है। अब वह दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। उनके ऊपर बैंक व अन्य लोगों का काफी ऋण भी बकाया है। वह कैसे चुका पाएंगे अब इसकी चिंता है। आग लगने से लगभग 50 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।