फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire broke out due to unknown reasons, nine houses burnt

Bahraich News: अज्ञात कारणों से लगी आग, नौ घर जले

Wed, 10 Apr 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 10 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to unknown reasons, nine houses burnt
मिहींपुरवा (बहराइच)। मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के मंझरा गांव में मंगलवार की दोपहर एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझाई गई तब तक ग्रामीणों के नौ घर जल गए। आग से पांच लाख से अधिक के नुकसान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


प्रधान प्रतिनिधि परिक्रमा यादव ने आग की सूचना एसडीएम संजय कुमार को दी। इसके बाद एसडीएम राजस्व की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू करवाया। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि आग से कुसमा, गोविंद प्रसाद, मातादीन, सुरेश, फूलमती, लालदेई, राममिलन, सहज राम व रोहित के घर जलकर गए। आग पर काबू पा लिया गया है। पीड़ितों को तिरपाल व राशन की व्यवस्था कराई जा रही है। क्षति का आकलन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed