{"_id":"607481248ebc3ed833001390","slug":"fire-bahraich-news-lko5739064137","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर बुलेट में लगी आग, जिंदा जलकर प्रधानाध्यापक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर बुलेट में लगी आग, जिंदा जलकर प्रधानाध्यापक की मौत
विज्ञापन
12 बीएचआर 14 - बहराइच के दरगाह क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में जलकर खाक हुई बुलेट।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। श्रावस्ती में तैनात एक प्रधानाध्यापक सोमवार को बाइक से बहराइच आ रहे थे तभी अचानक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बुलेट की टंकी फटने व शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें जलकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना अंतर्गत दुलहिया लक्ष्मननगर निवासी दिनेश मिश्रा (45) सोमवार को बहराइच आ रहे थे। वह बेसिक शिक्षा विभाग के तहत विकास खंड गिलौला के प्राथमिक विद्यालय नीबाभारी में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। बहराइच-भिनगा मार्ग के रेशम फार्म के सामने नहसुतिया के निकट डिवाइडर से उनकी बुलेट टकरा गई। तेज टक्कर के साथ पेट्रोल की टंकी फट गई ओर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में घायल होने के कारण वह पूरी तरह से जल गए।
सिर्फ चेहरा बचा। बाकी पूरा शरीर जलकर राख हो गया। सूचना पाकर दरगाह थानाध्यक्ष अमित तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके से मिले आधार कार्ड व मोबाइल से जानकारी लेकर परिजनों को सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
दरगाह एसओ अमित तिवारी ने बताया कि मोबाइल में आखिरी कॉल पर संपर्क किया गया तो दिनेश के बेटे मोंटी मिश्रा से बात हुई। घटना की जानकारी दी गई तो वह फफक पड़ा। कहा कि जल्दी घर आने को बोले थे। पर नियति को कुछ और ही मंजूर था।
घटनास्थल के पास जिस समय बाइक टकराई, उस समय काफी संख्या में लोग गुजर रहे थे। आसपास के लोगों ने तेज आवाज सुनी तो दौड़ पड़े। कुछ लोग ठिठक गए। सभी ने बाइक सवार को जिंदा जलते देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए।