{"_id":"6a32e44081716a391a08660b","slug":"fir-against-nagar-panchayat-presidents-son-over-allegations-of-beating-an-employee-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-151468-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कर्मचारी को पीटने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कर्मचारी को पीटने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे पर एफआईआर
विज्ञापन
बहराइच। नगर पंचायत में तैनात एक आउटसोर्स कर्मचारी ने चेयरमैन के पुत्र और प्रतिनिधि पर उसकी पिटाई करने तथा नौकरी से निकलवाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
आउटसोर्स कर्मी मनीराम यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी ड्यूटी अधिशासी अधिकारी ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्र और अपात्र लाभार्थियों के सत्यापन कार्य में लगाई थी। उन्होंने राजस्व लेखपाल के साथ मिलकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन किया था।
पीड़ित के अनुसार, मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र एवं प्रतिनिधि अश्विनी कुमार वैश्य ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया। वहां सत्यापन कार्य को लेकर नाराजगी जताते हुए उनकी पिटाई की। मनीराम का आरोप है कि उनसे कहा गया कि बिना अनुमति सत्यापन कार्य क्यों किया गया। साथ ही भविष्य में उनके निर्देशों के अनुरूप कार्य न करने पर नौकरी से हटवा देने की धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दीनानाथ सागर को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।