फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fine on tehsildar

Bahraich News: तहसीलदार पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

Sun, 28 Jan 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 28 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
fine on tehsildar
बहराइच। जनसूचना अधिकार के तहत सूचना देने में हीलाहवाली करना तहसीलदार पयागपुर पर भारी पड़ा। इस मामले में राज्य सूचना आयुक्त ने तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही जुर्माने की धनराशि तहसीलदार के वेतन से वसूलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पयागपुर क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी ननकऊ प्रसाद ने जनसूचना अधिकार के तहत आठ बिंदुओं पर तहसीलदार पयागपुर से सूचनाएं मांगी थी। तहसीलदार ने ननकऊ को सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराईं। इसकी शिकायत ननकऊ ने राज्य सूचना आयुक्त सुभाषचंद्र सिंह की कोर्ट में की। पत्रावली पर सुनवाई करते हुए सूचना आयुक्त ने तहसीलदार को कोर्ट में उपस्थित होकर सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद तहसीलदार ने सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई। तहसीलदार सूचना आयुक्त की कोर्ट में भी उपस्थित नहीं हुए। इसको संज्ञान में लेते हुए राज्य सूचना आयुक्त ने तहसीलदार पयागपुर के खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई करते हुए 25 हजार का जुर्माना लगाया है। सूचना आयुक्त ने प्रदेश के प्रमुख सचिव राजस्व को अर्थदंड की धनराशि की वसूली तहसीलदार पयागपुर के वेतन से कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed