फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Filariasis medicine will be given to 38 lakh people

Bahraich News: 38 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा

Sun, 11 Aug 2024 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Filariasis medicine will be given to 38 lakh people
बहराइच। सीएमओ कार्यालय सभागार में शनिवार को एमएलसी, विधायक, सीडीओ व सीएमओ ने दवा खाकर एमडीए अभियान की शुरुआत की। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर–घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे। इस अवसर पर वाहन जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन


एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, सीडीओ रम्या आर ने आमजन से अपील किया कि इस अभियान में सहयोग करें। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने कहा कि बचपन में होने वाला यह संक्रमण लसिका तंत्र को नुकसान पहुंचाता हैं।
विज्ञापन


फाइलेरिया रोग शरीर के लटकने वाले अंगों हाथ, पैर, महिलाओं के स्तन, पुरुषों के अंडकोष में होता है। इससे बचाव न करने पर सूजन हो जाती है। उन्होंने बताया कि दवा सेवन के बाद कुछ में व्यक्तियों में जी मितलाने, चकत्ते पड़ना, चक्कर आना और उल्टी आने की समस्या हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो समझें कि शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद थे और रोधी दवा खाने के बाद कीटाणु नष्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएचईआईओ बृजेश सिंह ने बताया कि जिले की जनसंख्या 41,81,294 है। इसमें दो वर्ष से ऊपर के लगभग 38 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। एमडीए अभियान में 3515 टीखें बनाई गई हैं। अभियान की सफलता के लिए 586 सुपरवाइजर तैनात किए जा रहे हैं। अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता दवा अपने सामने खिलाएंगे।


इसके अलावा सीएचसी चर्दा अधीक्षक डॉ आरएन वर्मा, शिवपुर में प्रधान लौकिहा के प्रतिनिधि गौतम गुजराती, अधीक्षक डॉ. नलिन राजा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंभीरवा (रायपुर) में प्रधान राकेश कुमार, तेजवापुर के अधीक्षक डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री, रिसिया के बंगलाचक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल आदि ने दवा खाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed