फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fear of erosion rises as Saryu's water level recedes.

Bahraich News: सरयू के घटते जलस्तर के साथ बढ़ रहा कटान का डर

Wed, 12 Aug 2026 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Fear of erosion rises as Saryu's water level recedes.
महसी के चहलारी घाट पर घटा सरयू नदी का जलस्तर। 
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है और यह खतरे के निशान से करीब 33 सेंटीमीटर नीचे है। इससे महसी और कैसरगंज तहसील के तटवर्ती गांवों को बाढ़ से राहत मिली है, लेकिन अब कटान का डर सताने लगा है। इसी बीच शारदा और गिरिजापुरी बैराज से सरयू में पानी का डिस्चार्ज बढ़ा दिया गया है। मंगलवार सुबह करीब 2.06 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। शाम चार बजे यह बढ़कर 2.23 लाख क्यूसेक पहुंच गया। इससे नदी के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है। पिछले दिनों लगातार बढ़े जलस्तर से तटवर्ती गांवों में बाढ़ का संकट गहरा गया था। अब नदी का पानी उतरने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

घटते जलस्तर के साथ नदी की धार तेज होने से किनारों पर कटान की आशंका बढ़ गई है। महसी क्षेत्र के गोलागंज और सिलौटा के ग्रामीण नदी के किनारे की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गोलागंज निवासी राजकुमार ने बताया कि पानी कम होने से नदी की धारा खेतों की जमीन काट सकती है। सरयू ड्रेनेज खंड के उपखंड अधिकारी नंदू प्रसाद ने कहा कि नदी के जलस्तर और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


सरयू ड्रेनेज खंड के उपखंड अधिकारी नंदू प्रसाद ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 2.06 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जबकि शाम चार बजे डिस्चार्ज बढ़कर करीब 2.23 लाख क्यूसेक पहुंच गया। नदी के जलस्तर और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जलस्तर की स्थिति
स्थान
जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज
शारदा बैराज 134.75 मी. 135.49 मी. 84,285 क्यूसेक
गिरिजापुरी बैराज 135.40 मी. 136.78 मी. 1,37,234 क्यूसेक
सरयू बैराज 129.55 मी. 133.50 मी.
1,731 क्यूसेक
-तीनों बैराजों से सरयू में छोड़ा गया कुल पानी : 2,23,250 क्यूसेक
-एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.74 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर
-घूर देवी स्थान पर जलस्तर 111.57 मीटर, खतरे का निशान 112.15 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed