{"_id":"67d717d33bd5200280090aa9","slug":"farmers-should-be-told-about-safe-storage-methods-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-127898-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: किसानों को बताए सुरक्षित भंडारण के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: किसानों को बताए सुरक्षित भंडारण के तरीके
Sun, 16 Mar 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बहराइच के केंद्रीय भंडारण निगम पर कृषि संरक्षण एवं भंडारण कार्यक्रम में ड्रम के साथ उपस्थित किस
बहराइच। किसानों को अन्न भंडारण का हुनर सिखाने के लिए केंद्रीय भंडारण निगम की ओर दो दिवसीय कृषि संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को बखारी व अन्य सामान वितरित कर अन्न भंडारण की वैज्ञानिक विधियां बताई गईं।
सीडब्ल्यूसी में भंडार प्रबंधक उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अनाज को लंबे समय सुरक्षित रखने के लिए सीलन से बचाना जरूरी है। इसके लिए भंडारित अन्न को टिन की बखारी में रखना चाहिए। सहायक प्रबंधक पंकज पांडेय व उद्यान विभाग के वैज्ञानिक डाॅ. विनय कुमार ने फसलों के संरक्षण व उनको होने वाले नुकसान आदि के बारे में बताया। इस दौरान किसानों को गेहूं, सरसों, मूंगफली, चना व मसूर के उन्नतिशील किस्मों के बारे में भी बताया गया। समापन पर किसानों को बखारी, उर्वरक पैकेट, बैग आदि वितरित कर उन्हें केंद्रीय भंडारण गृह का निरीक्षण भी कराया गया। इस दौरान उत्तम कुमार, स्वदेश अवस्थी, करन आदि मौजूद रहे।