फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers protest against agricultural laws

कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 21 Dec 2020 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against agricultural laws
बहराइच के कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर सोमवार को धरने पर बैठे भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कानून को वापस नहीं लिए जाने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

भाकियू के कार्यकर्ता सोमवार को कलेक्ट्रेट के धरना स्थल पर एकत्र होना शुरू हो गए। कार्यकर्ताओं व किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानून को लाकर देश के किसानों की कमर तोड़ने पर सरकार आमादा है। पूंजीपतियों के हाथों में किसान अपनी गुलामी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन को कृषि कानून को वापस नहीं लिए जाने तक जारी रखा जाएगा। इस मौके पर मोहनलाल वर्मा, प्रमोद तिवारी, संतोष जायसवाल, सरोज देवी, रामसंवारे पांडेय, श्रीनिवास वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed