{"_id":"6772eb8cff0bd20f830eb397","slug":"farmers-and-common-people-troubled-by-stray-animals-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-124706-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: छुट्टा जानवरों से किसान व आमजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: छुट्टा जानवरों से किसान व आमजन परेशान
Tue, 31 Dec 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। सड़कों पर घूम रहे छुट्टा जानवरों से आमजनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों को सड़क पर चलने में दुश्वारी हो रही है। किसानों को भी फसल बचाने के लिए रात भर जागना पड़ता है।
हुजूरपुर-बहराइच मार्ग पर सुखनदिया, रमवापुर, कुट्टी बाजार, भंगहा मोड़, लौकाही, पयागपुर रोड पर छुट्टा मवेशियों का झुंड कभी भी देखा जा सकता है। किसान बाबूलाल, शिव कुमार का कहना है कि ठंड में लोगों को खेत में सारी रात फसल बचानी पड़ती है। संतोष कुमार ने बताया कि छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए कई बार बीडीओ व मुख्यमंत्री के टोल फ्री नंबर पर शिकायत की गई, लेकिन छुट्टा मवेशी नहीं पकड़े गए।