फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmer injured in leopard attack

तेंदुए के हमले में किसान जख्मी

Sun, 06 Feb 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Farmer injured in leopard attack
उर्रा (बहराइच)। खेत की रखवाली कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े। ग्रामीणों के एकत्र होते देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक किसान जख्मी हो गया था। घायल किसान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने पदचिह्न देखकर तेंदुए की पुष्टि की और ग्रामीणों से अलर्ट रहने की अपील की।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के हरखापुर गांव निवासी किसान इलियास (38) पुत्र ननकू शनिवार की देर रात घर से खाना खाकर खेत की रखवाली करने गया था। मवेशियों से फसल की रखवाली करते समय जंगल से तेंदुआ निकल आया। तेंदुआ ने खेत की रखवाली कर रहे किसान पर हमला कर दिया। तेंदुए को देख किसान ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद किसान भी तत्काल हांका लगाते हुए दौड़ पड़े। किसानों की आवाज सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। जब तक ग्रामीण एकत्र हुए। तब तक किसान जख्मी हो गया। किसानों ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर डीएफओ ने वनकर्मियों को मौके पर भेजा। वनकर्मियों ने घायल किसान का हालचाल लेकर गांव पहुंचे और लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली और ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

गश्त के लिए लगाई गईं दो टीमें
डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि तेंदुए के हमले के बाद गांव में गश्त के लिए दो टीमें लगा दी गई हैं। टीमें गश्त के साथ ग्रामीणों को जागरूक करने का भी काम कर रही हैं। टीमें यह भी पता कर रही हैं कि तेंदुआ किस ओर गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गश्त जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलाया जाएगा मुआवजा
खेत की रखवाली कर रहे किसान के ऊपर तेंदुए के हमले की जानकारी मिली है। वनकर्मी को मौके पर भेजा गया था। वनकर्मी गांव में लगातार गश्त कर रहे है। घायल किसान को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। -आकाशदीप बधावन, डीएफओ कतर्नियाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed