फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmer died in road accident

बहराइच: सड़क हादसे में किसान की जान गई

Thu, 09 Feb 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 09 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmer died in road accident
बहराइच। गन्ना तौल कराने चीनी मिल जा रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद जाम लगने पर यूपी 112 की पीआरवी का होमगार्ड यातायात सुचारु करा रहा था कि एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर निवासी किसान नीरज श्रीवास्तव (35) बुधवार देर रात गांव के ही एक किसान का गन्ना तौल कराने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लेकर परसेंडी स्थित पारले चीनी मिल जा रहे थे। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर लालपुर चिश्ती धर्मकांटा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से किसान नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर जाम लगने की सूचना पर फखरपुर थाने की पीआरवी 1541 पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पीआरवी पर तैनात होमगार्ड कृष्णकुमार चौबे यातायात व्यवस्था सुचारु करा रहे थे। तभी तेज रफ्तार में जा रहे बाइक सवार युवक ने होमगार्ड को टक्कर मार दी। घायल होमगार्ड को मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर होमगार्ड को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सीओ नगर राजीव सिसौदिया ने बताया कि होमगार्ड के इलाज की व्यवस्था कराई जा रही है।


थाना प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा होने की जानकारी मिली है। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed