{"_id":"64cbec5403e5b505140c4076","slug":"farmer-died-due-to-electrocution-in-the-fence-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1291-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाड़ में उतरे करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाड़ में उतरे करंट से किसान की मौत
Thu, 03 Aug 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम खेत से मवेशियों के लिए चारा लेेने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान के परिजनों ने चार लोगों पर जानबूझ कर एचटी लाइन से तार जोड़ कर बाड़े में करंट उतारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोमईगौढी के मजरा मितानपुरवा निवासी जगमोहन (40) बुधवार शाम मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए खेत गए थे। एक खेत के बाड़े में लगे कटीले तारों को छूते ही वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन आननफानन में जगमोहन को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद उसके परिजनों ने खेत स्वामी पर जानबूझ कर एचटी लाइन से तार जोड़कर करंट दौड़ाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
पुलिस ने परिजनों के आरोप पर गांव निवासी राधेश्याम, उसके बेटों रिंकू, ननकऊ व भूरे पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण बिजली विभाग पर आरोप लगाते दिखे। ग्रामीणों ने बताया कि एचटी लाइन चार फीट की ऊंचाई से गुजरी है। जिसके चलते वह बाड़े में छू रही है, इसी के चलते करंट उतरा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पुराने विवाद के चलते चार लोगों पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई नंदराम की तहरीर पर राधेश्याम व उनके तीन लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।