{"_id":"66a00dfe7ab54191ee0cdf45","slug":"every-class-taken-care-of-concern-over-inflation-continues-bahraich-news-c-98-1-slko1011-117304-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हर वर्ग का रखा ख्याल, महंगाई पर चिंता बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हर वर्ग का रखा ख्याल, महंगाई पर चिंता बरकरार
Wed, 24 Jul 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आम बजट को देखते व्यापारी
बहराइच। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश किया। इसमें पहली बार मध्य वर्ग को ध्यान में रखकर टैक्स, जरूरी वस्तुओं पर टैक्स में छूट आदि की घोषणा की। इससे मध्य वर्ग में खुशी रही। साथ ही बजट से युवा, व्यापारी व किसानों में भी खुशी का माहौल रहा। लेकिन महंगाई के लिए कोई ठोस उपाय न होने से लोगों में थोड़ी निराशा भी देखने को मिली। साथ ही कर्जमाफी व खाद आदि के दामों में कमी न होने से किसान भी थोड़े मायूस रहे।
मध्य वर्ग को थोड़ी राहत
सरकार ने पहली बार मध्य वर्ग को ध्यान में रखकर थोड़ी सहूलियत दी है। टैक्स में थोड़ी छूट व स्टार्टअप को बढ़ावा मिलने से मध्य वर्ग की आय बढ़ेगी।
-श्याम शरण रस्तोगी, शिक्षक
इंटर्नशिप व प्रशिक्षण की घोषणा सराहनीय
युवा बेरोजगारों को टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप दिलाने व 5000 रुपये महीना देने की घोषणा सराहनीय है। साथ ही कौशल संवर्धन के लिए प्रशिक्षण व एक माह का पीएफ देने भी हितकर है।
-मोहम्मद अनस, युवा
सशक्तिकरण पर ध्यान, महंगाई पर नहीं
बजट में सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई प्रावधान किए। लेकिन सबसे बड़ी समस्या महंगाई के लिए ठोस प्रयास नहीं किए। रसोई अब भी बजट के बाहर है।
-पूनम सोनी, गृहणी
छोटे व्यापारियों को लाभ
सरकार ने छोटे व्यापारियों का ध्यान में रखते हुए मुद्रा योजना के तहत मिलने वाले लोन को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दिया है। इससे छोटे कारोबारी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
-हरिश्चंद्र गुप्ता, व्यापारी
खुशी व मायूसी दोनों दे गया बजट
किसानों के हित में इस बार एमएसपी, सम्मान निधि में बढ़ोतरी, कर्ज माफी आदि की उम्मीदें थी। लेकिन सरकार ने नहीं किया, जिससे निराशा हुई। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, आत्मनिर्भर तिलहन अभियान आदि अच्छे कदम हैं।
-वीर विक्रम सिंह, किसान
लोगों को मामूली फायदा
टैक्सेशन में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। टैक्स स्लैब में पूर्व के छह लाख तक पांच प्रतिशत को बढ़ाकर सात लाख तक पांच प्रतिशत किया गया है, इससे पांच हजार रुपये का फायदा होगा। साथ ही स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार किए जाने से भी मामूली फायदा होगा।
-रोहित सिंह, सीए
..........
मध्य वर्ग और व्यापारियों को राहत
फोटो- 27
सरकार ने सोने-चांदी, मोबाइल, सोलर आदि पर टैक्स घटाने की घोषणा की है। इसका सीधा फायदा मध्य वर्ग व सर्राफा कारोबारियों को होगा। छोटे व्यापारियों को भी सरकार ने राहत दी है। -सुमित खन्ना, सर्राफा कारोबारी