फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Even after instructions, there is no protection from the vaccine stock

निर्देश के बाद भी वैक्सीन भंडार से सुरक्षा नदारद

Sun, 05 Sep 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Even after instructions, there is no protection from the vaccine stock
एडवायजरी- बहराइच के मेडिकल कालेज परिसर में वैक्सीन भंडार के बाहर पसरा सन्नाटा। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शासन ने कोविशील्ड की सप्लाई चेन पर नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं। दक्षिण अफ्रीकी देशों में नकली कोविशील्ड के मामले सामने आने के बाद डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी जारी की थी। जिसके बाद सभी जनपदों में सुरक्षा और सतर्कता के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन जनपदीय वैक्सीन भंडार कक्ष से सुरक्षा नदारद है। जबकि शासन के मिशन निदेशक ने इसके लिए पत्र भी जारी किया है। सिर्फ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा देखभाल की जा रही है। अब तक जिले में 12.8 लाख लोगों को टीका लगा है। इनमें 1.38 लाख लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है।
विज्ञापन

अफ्रीकी देशों में कोविशील्ड की नकली वैक्सीन मिली है। इसको देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सभी देशों में नजर बनाए रखने के लिए पत्र जारी किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए शासन के मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय और महाप्रबंधक आरआई डॉ. मनोज कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर सप्लाई चेन की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। इसके पत्र भी अधिकारियों को शासन की ओर से 31 अगस्त को भेजे गए हैं। इसके बावजूद सीएमओ कार्यालय के सामने स्थित जनपदीय वैक्सीन भंडार कक्ष से पुलिस की सुरक्षा नदारद है। कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ है। जबकि कोल्ड चेन के आसपास भी सुरक्षा नहीं है।
विज्ञापन

जनपदीय वैक्सीन कक्ष में कोई भी आ जा सकता है। प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि शासन की ओर से पत्र आया है। लेकिन अभी तक अपने प्रदेश में ऐसी कोई सूचना नहीं कि कोविशील्ड का नकली टीका मिला है। इसके बावजूद वैक्सीन भंडार की सुरक्षा बेहतर बनायी गई है। कहीं भी कोई भंडार कक्ष में प्रवेश नहीं कर सकता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि वैक्सीनेशन से एक दिन पूर्व सीएचसी को वैक्सीन भेजी जाती है। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और गांवों में उसी दिन तड़के सुबह वैक्सीन भेजी जाती है। वैक्सीन की देखभाल स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन प्रक्रिया एक नजर में-
प्रथम डोज का वैक्सीनेशन- 1283000
द्वितीय डोज- 138574
सुरक्षा का रखा जा रहा ध्यान
जिला मुख्यालय से सभी सीएचसी और पीएचसी को वैक्सीन भेजी जाती है। वैक्सीन भेजते समय सप्लाई चेन पर पूरा ध्यान रखा जाता है। इसके निर्देश भी सभी अधीक्षकों को दिए गए हैं। फिर भी कहीं दिक्कत होगी तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. एसके सिंह, सीएमओ, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed