फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Erosion causes huge destruction, Saryu is swallowing houses and farms

Bahraich News: कटान से भारी तबाही, घर और खेत लील रही सरयू

Fri, 29 Aug 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 29 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Erosion causes huge destruction, Saryu is swallowing houses and farms
महसी के जानकीनगर में कटान कर रही सरयू नदी।  -स्रोत : ग्रामीण
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर घटने के साथ ही कटान ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। एल्गिन ब्रिज के पास नदी की धारा ने बुधवार रात एक पक्का मकान और खेतों को लील लिया। अब हालात ऐसे हैं कि जानकीनगर गांव उजड़ने के कगार पर है और लोग गृहस्थी समेटकर पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन



सरयू नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है, लेकिन पानी घटने के साथ कटान और तेज हो गई है। बुधवार देर रात नदी की तेज धारा गांव निवासी कलाम का घर बहा ले गई। कटान रोकने के लिए सरयू ड्रेनेज खंड द्वारा लगाए गए चार जियो बैग भी नदी ने निगल लिए।
विज्ञापन


फिलहाल नदी भूषण के घर पर तेजी से कटान कर रही है। अब तक लगभग 20 बीघा उपजाऊ जमीन नदी में समा चुकी है। गांव के लोग बताते हैं कि खेत, घर और सहारा सब कुछ नदी के हवाले हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटान की सबसे ज्यादा मार जानकीनगर गांव पर पड़ी है। यहां लोग अपनी गृहस्थी समेटकर पलायन करने लगे हैं। कभी आबाद रहने वाले इस गांव में अब महज चार घर ही बचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन सिर्फ जियो बैग डालने तक ही सीमित रहा, जबकि नदी लगातार आबादी और खेत दोनों को बहा रही है।

ग्रामीणों में आक्रोश है कि न तो कटान रोकने की ठोस व्यवस्था की गई और न ही विस्थापन की तैयारी। हर साल की तरह इस बार भी गांव उजड़ रहा है और लोग बेघर होकर इधर-उधर शरण लेने के लिए मजबूर हैं।




कटान की मार झेल रहा पूर्व प्रधान का परिवार
जानकीनगर के भूषण का घर इस समय तेज कटान की जद में है। भूषण के पिता राजाराम पहले गांव के प्रधान रह चुके हैं। परिवार का पक्का मकान था, संपन्नता थी, कभी गांव में राजाराम का परिवार एक मिसाल था, लेकिन कटान ने सब कुछ लील लिया। अब हालात ये हैं कि पूरा परिवार खुले आसमान तले गुजर-बसर करने के लिए मजबूर हो गया है। भूषण ने बताया कि अपने हाथों से घर की ईंट उजाड़नी पड़ रही है, इससे बुरा और क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed