फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Equipped with high-tech features will the district supply department

हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा जिला पूर्ति महकमा

Tue, 21 Jul 2015 11:42 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
शासन की ओर से जिले के पूर्ति महकमे को और हाईटेक बनाने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए कंप्यूटर और लैपटॉप की खेप जिले को भेजी गई है। अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली का संपूर्ण लेखा जोखा आन लाइन होगा।, काफी हद तक कालाबाजारी पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम को और पारदर्शी बनाने के लिए शासन की ओर से जिले के पूर्ति विभाग को कंप्यूटरों व लैपटापों से लैस किया जा रहा है। इसके लिए 30 कंप्यूटर व 14 लैपटॉप की खेप जिले को प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि केंद्र सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम बिल को पारित कर महिलाओं के नाम पर राशनकार्ड जारी करने की कार्ययोजना बनाई गई थी। कार्ययोजन के तहत जिले के ग्रामीण अंचलों समेत शहरी क्षेत्र में वृहद सर्वे कार्य शुरू कराकर आवेदन पत्र भरवाये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से योजना के तहत आन लाइन प्रक्रिया भी प्रारंभ कराई गई थी। अब जिले भर में आवेदन पत्रों के फीडिंग का कार्य होना है। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में कंप्यूटर न होने से कार्य अधर में लटका था। कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए शासन की ओर से जिले के पूर्ति विभाग को 30 कंप्यूटर व 14 लैपटाप की खेप उपलब्ध करा दी गई है। 14 लैपटाप ब्लाक मुख्यालय के गोदाम प्रभारियों को अवंटित किये जायेंगे।


जबकि दो-दो कंप्यूटरों को सभी ब्लाक मुख्यालय पर स्थित कार्यालय पर स्थापित कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा। जबकि पूरी व्यवस्था पर नजर के लिए दो कंप्यूटर जिला मुख्यालय स्थित पूर्ति विभाग के कार्यालय पर रहेंगे। कंप्यूटरों में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के   तहत आवेदन पत्रों समेत विभिन्न सूचनाओं को फीड कर शासन को भेजने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed