{"_id":"648b4911d62f5cc59a01bd66","slug":"entry-will-not-be-available-without-helmet-in-mihinpurva-nagar-panchayat-bahraich-news-c-13-1-290439-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मिहींपुरवा नगर पंचायत में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मिहींपुरवा नगर पंचायत में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा प्रवेश
Thu, 15 Jun 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा(बहराइच)। जिले की नवसृजित मिहींपुरवा नगर पंचायत में सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार से नई पहल की गई। नगर पंचायत की सरकार ने बिना हेलमेट बाइक सवारों को मिहींपुरवा में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। पेट्रोल पंप पर भी बिना हेलमेट पेट्रोल न देने की हिदायत दी गई है। नगर पंचायत ने यह निर्णय बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से लिया है।
नवसृजित मिहींपुरवा नगर पंचायत की सरकार अस्तित्व में आने के बाद नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए नंगर पंचायत को हेलमेट जोन घोषित करने की घोषणा की है। बृहस्पतिवार को बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल व नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन जितेंद्र मदेशिया ने फीता काटकर मिहींपुरवा को हेलमेट जोन नगर पंचायत की घोषणा करते हुए इसका शुभारंभ किया है।
हेलमेट जोन घोषित करने के बाद क्षेत्र के पेट्रोलपंप संचालकों को भी बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्राेल न देने के निर्देश दिए गए। हेलमेट जोन घोषित करने के बाद नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए और बिना हेलमेट के नगर पंचायत में प्रवेश करने के लिए कई स्थानों पर बोर्ड लगाकर जागरूकता अभियान की भी शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा नगर पंचायत की एक टीम बाइक सवारों से बिना हेलमेट के बाइक न चलाने की अपील भी की जा रही है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जिंदल ने कहा कि मिहींपुरवा को आदर्श नगर पंचायत बनाने की कड़ी में यह एक अनूठी पहल है। नगर पंचायत चेयरमैन मदेशिया ने कहा कि नगर पंचायत में यह नियम लागू हो जाने से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में काफी हद तक मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह समेत काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
...............................वीरेंद्र श्रीवास्तव