{"_id":"57151c884f1c1b4d6d8b456d","slug":"enhanced-with-heat-ac-refrigerator-sales","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के साथ बढ़ी एसी, फ्रिज, कूलर की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के साथ बढ़ी एसी, फ्रिज, कूलर की बिक्री
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से निजात के लिए सजे होम अप्लायंस बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी तेज होते ही अब तक ठंडा रहा होम अप्लायंस का बाजार भी गर्म हो गया है। कई कंपनियां और दुकानदार आकर्षक ऑफरों के साथ ग्राहकों को लुभा रही हैं। कहीं सर्दियों के रेट पर एसी, फ्रिज और कूलर मुहैया कराने का ऑफर दिया जा रहा है तो कहीं शादी, विवाह के सीजन में कांबो पैक ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। फाइनेंस की सुविधा तो नहीं है, लेकिन बढ़ी गर्मी से निजात पाने के लिए अपनी जेब के अनुसार होम अप्लायंस की खरीदारी को लेकर ग्राहक दुकान के चक्कर जरूर लगा रहे हैं।
ठंडक में तो जैसे-तैसे गुजारा हो जाता है। लेकिन उमस और चिलचिलाती गर्मी में पसीना रातों की नींद चुरा लेता है। हालात यह हैं कि तराई का तापमान इस समय 40 के पार चल रहा है। जिससे लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में फ्रिज, कूलर, एसी ही लोगों की राहत का जरिया बने हुए हैं।
इन होम अप्लायंस के रेट भी पांच हजार से लेकर 80 हजार तक हैं। एक सामान्य कूलर दुकान पर पांच हजार रुपये में मुहैया हो रहा है। जबकि एसी का अधिकतम मूल्य 80 हजार तक है। लेकिन यह गर्मियों के रेट हैं। सर्दियों के रेट में वर्तमान मूल्य में 10-15 फीसदी की कमी आ जाती है।
विज्ञापन
श्रीराम एजेंसी के प्रोपराइटर मनीष मल्होत्रा ने बताया कि अभी तक बाजार ठंडा है। लेकिन अचानक गर्मी बढ़ने से कूलर, फ्रिज और एसी की डिमांड बढ़ रही है। जिसके चलते जो पुराना मॉल पुराना उपलब्ध है, उसे सर्दियों के रेट पर ही ग्राहक को मुहैया कराने का ऑफर दिया गया है। इसके अलावा अन्य छोटे मोटे ऑफर भी चल रहे हैं।
वहीं बृजेश इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर बृजेश गुप्ता ने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए होम अप्लायंस की बेहतर रेंज उपलब्ध है। 3400 रुपये से 12900 तक कूलर उनके प्रतिष्ठान पर ग्राहक को मिल सकता है। जबकि एसी का रेट 25 हजार से शुरू होकर 35 हजार तक है। इसके अलावा फ्रिज, पंखा व अन्य अप्लायंस भी अलग-अलग रेंजों में उपलब्ध हैं।
अचानक व्यवसाय में आया है उछाल
व्यवसायी मनीष मल्होत्रा ने बताया कि फ्रिज, कूलर, पंखा और एसी की डिमांड अचानक बढ़ी है। सामान्य दिनों में दो, तीन पीस की अमूमन बिक्री होती थी। लेकिन अब एक दिन में 15 से 20 गुना बिक्री हो रही है। मई माह में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।