फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Employee beaten up for refusing to smoke cigarette, case filed

सिगरेट पीने से मना करने पर कर्मचारी को पीटा, मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Employee beaten up for refusing to smoke cigarette, case filed
बहराइच। शहर के हुजूरपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के दौरान सिगरेट पीने से मना करने पर नाराज कार सवार लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मी की पिटाई कर दी। किसी तरह कर्मचारी ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर एक नामजद आरोपी समेत दो-तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात कही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के हुजूरपुर रोड पर राजेंद्र सिंह का इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप स्थित है। शनिवार की देर रात हुजूरपुर थाना क्षेत्र के शिवरहा गांव निवासी कुंवर विजय सिंह उर्फ सज्जन सिंह अपनी कार में साथियों के साथ सवार होकर तेल डलवाने आए। आरोप है कि तेल डालने के दौरान सिगरेट जलाने लगे। जिसका पेट्रोल कर्मचारी ने किसी भी तरह की घटना हो सकने का हवाला देते हुए विरोध किया।
विज्ञापन

यह बात कार सवार लोगों को नागवार गुजरी और सबने मिलकर कर्मचारी की पिटाई कर दी। घटना की सूचना पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस को दी। देहात कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर एक नामजद व दो-तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed