फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants trampled eight bighas of crops and knocked down a pole.

Bahraich News: हाथियों ने रौंदी आठ बीघा फसल, तोड़ा पोल

Tue, 20 Oct 2026 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Elephants trampled eight bighas of crops and knocked down a pole.
बनकटी गांव के पास हाथियों के उत्पात में गिरा विद्युत पोल। 
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में रविवार रात 24 हाथियों के झुंड ने बनकटी गांव के पास आठ बीघा धान की फसल रौंद दी। इसके बाद 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का पोल तोड़ दिया। इससे तार क्षतिग्रस्त होने पर आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों का झुंड रात करीब 10 बजे नहर किनारे खेतों में पहुंचा और सोमवार सुबह दो बजे तक विचरण करता रहा। झुंड ने किसान शनि की दो बीघा समेत अन्य किसानों की करीब छह बीघा फसल बर्बाद कर दी। हाथियों को खदेड़ने की कोशिश कर रहे ग्रामीणों को झुंड ने दौड़ा लिया। लोगों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

सूचना पर गजमित्र सोनू टीम के साथ पहुंचे और मेगाफोन से ग्रामीणों को सतर्क किया। रेंजर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि गजमित्रों और वन विभाग की टीम को अलर्ट किया गया है। ग्रामीणों को जागरूक कर हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed