{"_id":"5f0ddefd8ebc3e636e6ba3ae","slug":"elephants-trample-50-bigha-crop-bahraich-news-lko5307461144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने रौंदी 50 बीघा फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने रौंदी 50 बीघा फसल
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। सुजौली रेंज के बनकटी गांव में मंगलवार को सुबह हाथियों का झुंड पहुंच गया। इस दौरान हाथियों ने गांव के नौ ग्रामीणों की 50 बीघा धान व गन्ने की फसल को रौंद कर तहस-नहस कर दिया। किसानों ने हाथियों के आने की सूचना रेंज कार्यालय पर दी, लेकिन सूचना के बाद भी कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। क्षेत्र में आए दिन हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में इस समय बड़ी संख्या में नेपाली हाथी आ गए हैं। संरक्षित वन क्षेत्र रास आने के चलते हाथी यहां के होकर ही रह जाते हैं। इस समय हाथियों का झुंड जंगल से सटे गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। सुजौली रेंज की ग्राम पंचायत रमपुरवा के मजरा बनकटी गांव में सुबह चार हाथियों का झुंड पहुंच गया।
इस दौरान हाथियों ने गांव निवासी धनीराम, बलदेव सिंह, रमेश, सुखारी, ललन, रामआसरे, कैलाश और शिवनाथ की 50 बीघा धान व गन्ने की फसल रौंद कर तहस-नहस कर दी। ग्रामीणों ने ढोल व पीपा बजाकर हाथियों को खदेड़ा। हाथियों की आमद से ग्रामीणों में दहशत रही।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हाथियों के आने की सूचना रेंज कार्यालय पर दी, लेकिन कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। इस मामले में डीएफओ जीपी सिंह का कहना है कि हाथी बड़ी संख्या में आए हैं। हाथी जंगल से सटे गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण भी सतर्क रहें। जिनकी फसलों को नुकसान पहुंचा है, वह प्रार्थना पत्र दें। उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।