फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants broke the gate of Malgodam of Irrigation Department

हाथियों ने तोड़ा सिंचाई विभाग के मालगोदाम का गेट

Tue, 03 Mar 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Elephants broke the gate of Malgodam of Irrigation Department
कतर्नियाघाट के गिरिजापुरी में नेपाली हाथियों के उत्पात में क्षतिग्रस्त गेट। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के गांवों में नेपाली हाथियों का उत्पात जारी है। सोमवार की रात हाथियों ने सिंचाई विभाग के मालगोदाम के गेट को तोड़ दिया, जबकि इससे पूर्व हाथियोें ने तीन मकानों को तहस-नहस कर दिया था। लेकिन वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कर्मचारी मौन साधे हुए हैं। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में नेपाली हाथियों का उत्पात जारी है। तीन दिनों से नेपाली हाथियों का झुंड मकानों के साथ फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, लेकिन वन विभाग की ओर से बचाव के कोई कारगर उपाय नहीं किए जा रहे हैं। रविवार की रात तीन बजे पहुंचे नेपाली टस्कर हाथियों ने दो पुजारियों के आवास समेत तीन लोगों के घर गिरा दिए थे। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद इति श्री कर ली।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार की रात पहुंचे नेपाली हाथियों के झुंड ने सिंचाई कॉलोनी गिरिजापुरी में बने मालगोदाम के दो गेटों को तोड़ दिया। सिंचाई कर्मियों ने रेंज कार्यालय पर सूचना दी। लेकिन सूचना के बाद भी कोई नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग तथा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कर्मचारी अंजान बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि नेपाली हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग कोई उपाय नहीं कर रहा है। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि नेपाली हाथियों के उत्पात की सूचना मिली है। वनकर्मियों को भेजकर मौके की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed