{"_id":"6ade56e5c7264d5ab30091c6","slug":"elephants-broke-the-chain-link-fencing-bahraich-news-c-98-1-slko1009-159218-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाथियों ने तोड़ी चेनलिंक फेंसिंग, गजमित्रों ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाथियों ने तोड़ी चेनलिंक फेंसिंग, गजमित्रों ने खदेड़ा
Mon, 26 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के भवानीपुर गांव में हाथी के उत्पात में टूटी चेनलिंक फेंसिंग। - स्रोत : विभाग
बिछिया। कतर्नियाघाट वन प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज की सदर बीट में जंगली हाथियों की चहलकदमी बढ़ गई है। शनिवार रात हाथियों के झुंड ने घोसियाना मोड़ के पास वन विभाग की चेनलिंक फेंसिंग कई जगह से क्षतिग्रस्त कर दी।
भवानीपुर गांव में भी पांच से छह हाथियों के झुंड ने करीब 20 से 30 मीटर चेनलिंक फेंसिंग तोड़ दी। गजमित्रों ने मेगाफोन से ग्रामीणों को सतर्क किया। टीम ने आग जलाकर हाथियों को भगाया। कैलाशनगर गांव में भी गजमित्र रातभर अलर्ट रहे और ग्रामीणों को जागरूक करते रहे। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि कई दिनों से बिछिया-कैलाश मार्ग और सुजौली मार्ग पर हाथियों की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। बढ़ते मूवमेंट को देखते हुए भवानीपुर और कैलाशनगर की गजमित्र टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। क्षेत्र में लगातार गश्त के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।