फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants blocked the road, leaving the ambulance stranded, and chaos ensued on the Nishangarh-Bichhiya road.

Bahraich News: हाथियों ने रोका रास्ता, फंसी रही एंबुलेंस, निशानगाड़ा-बिछिया मार्ग पर रही अफरातफरी

Sat, 01 Nov 2025 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Elephants blocked the road, leaving the ambulance stranded, and chaos ensued on the Nishangarh-Bichhiya road.
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा और बिछिया के बीच बृहस्पतिवार की रात करीब 10 जंगली हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया। अचानक सड़क पर पहुंचे इन हाथियों को देखकर दोनों दिशाओं से आ रहे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।
विज्ञापन


एंबुलेंस सुजौली से मिहीपुरवा सीएचसी की ओर जा रही थी। पायलट प्रेम किशोर और कौशल वर्मा ने बताया कि जंगली हाथियों का झुंड काफी देर तक सड़क पर बना रहा, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मोबाइल से हाथियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से जंगल क्षेत्र में हाथियों की गतिविधि लगातार बढ़ रही है। अक्सर हाथियों का झुंड सड़क पर पहुंच जाता है, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, देर रात झुंड के जंगल की ओर लौट जाने के बाद यातायात दोबारा शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed