फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Electricity workers performed

बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Dec 2020 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers performed
बहराइच। जिला मुख्यालय स्थित ऊर्जा भवन के परिसर में राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के तत्वावधान में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने परसपुर गोंडा उपकेंद्र पर तैनात जेई व उनके भाई पर कर्मचारी साथी के साथ मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जयराज राजपूत की अगुवाई बिजली कर्मचारी साथी कर्मचारी के साथ जेई द्वारा की गई मारपीट व अभद्रता के विरोध में कार्य बहिष्कार करते हुए ऊर्जा भवन पर एकत्रित हुए। यहां कर्मियों नेे परसपुर गोंडा उपकेंद्र पर तैनात जेई शहाबुद्दीन व उनके भाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र परसपुर गोंडा मेें तैनात जेई व उनके भाई ने तकनीशियन कर्मचारी राधेश्याम गुप्ता के साथ मारपीट कर अभद्रता की। घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी साथी के साथ हुई घटना से संगठन के पदाधिकारियों में आक्रोश है। धरने के बाद कर्मियों ने विभाग के उच्चाधिकारियों को संबोधित ज्ञापन एक्सईएन कैसरगज को सौंपकर कहा कि अगर तत्काल जेई व उनके भाई के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। इस मौके पर मिश्री लाल, जितेंद्र मौर्या, राजपाल सिंह, बृजेंद्रमणि पांडेय, गौतम वर्मा, पंकज साहू, देवेश सिंह, देवी शरण, आनंद सिंह, आलोक, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed