फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Electricity supply with the help of long cables, possibility of accident

Bahraich News: लंबे-लंबे केबल के सहारे बिजली आपूर्ति, हादसे की आशंका

Sat, 28 Dec 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 28 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply with the help of long cables, possibility of accident
 रुपईडीहा में ऊंचाई से गुजरते विद्युत तार। 
रुपईडीहा (बहराइच)। नगर पंचायत रुपईडीहा के कई वार्डों में विद्युत पोल न होने से उपभोक्ता लंले-लंबे केबल के सहारे बिजली आपूर्ति ले रहे हैं। इसके चलते आए दिन केबलें टूट कर गिर रहे हैं और हादसे की आशंका बनी हुई है। पोल न लगाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और ग्रामीण प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

विद्युत पोल के अभाव में जगह-जगह झूलते केबल के साथ ही लापरवाही का आलम यह है, कि सबसे व्यस्ततम बाजार स्टेशन रोड और नेपालगंज रोड से गुजरी 11 हजार की लाइन के नीचे सुरक्षा के लिए तारों का जाल नहीं बिछाया गया है। ऐसे में अगर कहीं स्पाॅर्क से तार टूटा तो सीधे राहगीरों पर गिरेगा और बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सभासद प्रतिनिधि शाहिद हाशमी ने बताया कि उनके वार्ड में दर्जनों विद्युत पोल लगाने की आवश्यकता है। कई बार अधिकारियों से मांग की गई है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। दीनदयाल नगर के सभासद जान मोहम्मद ने बताया कि हमारे वार्ड में उनके वार्ड में लगभग 38 विद्युत पोल की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि थाने के पीछे बने पंडितपुरवा में लगभग 25 घर बने हुए हैं और लंबे केबल लगाना मजबूरी है। दीनदयाल वार्ड निवासी विजय कुमार ने बताया कि पोल न होने से विद्युत कनेक्शन नहीं ले पा रहा हूं। कनेक्शन के लिए लगभग दो बंडल केबल लगेगा और खर्चा अधिक आएगा। लकड़ी और बांस बल्ली के सहारे विद्युत तार लाया जाता है, जो सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन



11 हजार की लाइन के नीचे तार लगना अति आवश्यक है। अवर अभियंता राम गोपाल इसका एस्टीमेट बना कर भेजेंगे तो लगवाया जाएगा। विद्युत पोल के लिए भी अवगत करवाने पर समस्या का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मनोहर यादव, एसडीओ नानपारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed