{"_id":"69a5d96dcccc104f000d0c0d","slug":"electricity-supply-was-disrupted-in-many-areas-throughout-the-night-bahraich-news-c-98-1-slko1007-145304-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पूरी रात कई मोहल्लों में बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पूरी रात कई मोहल्लों में बाधित रही बिजली आपूर्ति
Tue, 03 Mar 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
बहरहाइच। जिले में गर्मी की आहट के साथ ही बिजली कटौती का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हालात ये रहे कि रविवार को शहर के कई मोहल्लों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। सोमवार दोपहर बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान शहर की 50 हजार से अधिक की आबादी को बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
बख्शीपुरा, घसियारीपुरा, नौवागढ़ी, दयालपुरवा, फ्रीगंज, चांदमारी, सिविल लाइंस और रायपुरराजा सहित लगभग एक दर्जन मोहल्लों में रविवार रात 10 बजे के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्लेवासी पूरी रात बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे, लेकिन सोमवार दोपहर में ही आपूर्ति शुरू हो सकी।
वहीं सोमवार को मेवातीपुरा, पीपल चौराहा, स्टीलगंज, खत्रीपुरा, दीवानी कचहरी और डीएम चौराहा सहित कई इलाकों में सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब ढाई बजे कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान शहर की लगभग 50 हजार से अधिक की आबादी को बिजली और पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एक्सईएन प्रवेश कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा की जा रही खोदाई के दौरान भूमिगत केबल कट जाने से आपूर्ति बाधित हुई थी। सोमवार को केबल दुरुस्त कराकर व्यवस्था पूर्ववत कर दी गई है।