{"_id":"e76102679f0d478d6e74986d97e0d5d6","slug":"electricity-cut-in-civil-lines-people-annoyed-for-14-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 घंटे बिजली को तरसे सिविल लाइंस के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 घंटे बिजली को तरसे सिविल लाइंस के लोग
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 16 Oct 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर वीआईपी कहे जाने वाले सिविल लाइंस क्षेत्र समेत आस-पास के मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति सुबह पांच बजे अचानक ठप हो गई।
बिजली गुल होने का कारण 132 विद्युत सब स्टेशन पर स्थापित फीडर का जलना रहा है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल न होने से क्षेत्र के लोग 14 घंटे बिजली पानी को तरसते रहे। करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
132 विद्युत सब स्टेशन पर स्थापित फीडर से शहर सिविल लाइंस, जेलरोड, पानी टंकी चौराहे आदि स्थानों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की सुबह पांच बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
लोगों ने समझा कि नियमित कटौती है। आपूर्ति कुछ घंटों बाद बहाल हो जाएगी। लेकिन जब सुबह 10 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो लोगों ने उपकेंद्र पर संपर्क किया, तब पता चला कि फीडर जल जाने से आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन
कुछ घंटों में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। लेकिन देर शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बाधित विद्युत आपूर्ति के चलते क्षेत्र के करीब 40 हजार उपभोक्ता 14 घंटे से बिजली पानी को तरसते रहे।
इस मामले में जब उप खंड अधिकारी मोहित दीक्षित से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे अचानक फीडर जलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। इसलिए उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। एसडीओ ने बताया कि फीडर को बदल दिया गया है। आपूर्ति बहाल कर दी गई है।