{"_id":"6616e7c614ac7cf25303a135","slug":"elderly-man-gets-hit-by-broken-electrical-wire-dies-bahraich-news-c-98-1-slko1011-112416-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिजली के टूटे तार की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिजली के टूटे तार की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत
Thu, 11 Apr 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के सिंगिया नसीरपुर के पास बुधवार की सुबह एक बुजुर्ग टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने तीन दिन से तार टूटा होने व शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से दुरुस्त न करने की बात कहकर आक्रोश जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसगढ़ी निवासी सकटू (66) बुधवार की सुबह नित्य कर्म के लिए हरदी थाना क्षेत्र के सिंगिया नसीरपुर गांव के पास बेलहा बहरौली तटबंध के किनारे गया था। इस दौरान वह टूटकर पड़े विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे हरदी थाना प्रभारी संतोष कुमार सरोज, चौकी प्रभारी महसी सुनील कुमार वर्मा ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।सूचना पर तहसीलदार महसी रविकांत द्विवेदी, राजस्व निरीक्षक पवनसुत, क्षेत्रीय लेखपाल उदय प्रताप भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
ग्रामीण बोले-जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान
मौके पर मौजूद ग्रामीणों में बिजली विभाग को लेकर भारी आक्रोश रहा। ग्रामीणों ने बताया कि बांध किनारे छब्बे लाल के खेत के पास तीन दिन पहले विद्युत तार टूट कर गिर गया था। इसकी सूचना कई बार जिम्मेदारों को दी गई। लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते बुजुर्ग की जान चली गई।
विज्ञापन
प्रकरण की जानकारी नहीं है। घटना दुखद व गंभीर है। मामले की जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी।
-सत्य प्रकाश यादव, अधीक्षण अभियंता