फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elderly dies due to drowning in flood water

बुजुर्ग की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

Sun, 25 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly dies due to drowning in flood water
बहराइच। बकैना गांव में रविवार की भोर शौच करने गए एक बुजुर्ग की बाढ़ के पानी में पैर फिसलने के कारण डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले दिनों हुई बारिश से कई जगह जलभराव हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका ज्यादा असर है। महसी तहसील क्षेत्र में नदी का पानी उफान पर है। जिससे बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बकैना गांव निवासी पंचम (65) रविवार की भोर लगभग तीन बजे शौच करने के लिए घर से निकले हुए थे। उनका पैर फिसल जाने के कारण वह बाढ़ के पानी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed