फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight hotspot areas become green zones

आठ हॉटस्पॉट इलाके बने ग्रीन जोन

Sat, 16 May 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Eight hotspot areas become green zones
बहराइच। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने आठ इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया था। इस पर इन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। 21 दिनों तक यहां किसी नये मरीज के नहीं मिलने पर क्षेत्र के हॉटस्पाट को खोल दिया गया। इन इलाकों के ग्रीन जोन घोषित होने के बाद घरों से निकले लोगों ने राहत की सांस ली। इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी को राहत मिली है।
विज्ञापन

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में भाजपा नेता की बहू समेत एक साथ आठ लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने पर जिले के छह स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। 23 अप्रैल को प्रशासन ने शहर के मोहल्ला गुलामअलीपुरा, नानपारा के माघी-सरैया, तेजवापुर के केशवापुर, रामगांव के फत्तेपुरवा, दरगाह के वजीरपुर और अचौलिया को हॉटस्पॉट बनाया था।
विज्ञापन

इसके बाद बौंडी के केलागांव और शहर के बख्शीपुरा मोहल्ले को हॉटस्पॉट बना दिया गया। 21 दिन तक नये केस नहीं मिलने पर प्रशासन की ओर से शनिवार को इन सभी इलाकों को ग्रीन जोन में शामिल कर दिया गया। इलाकों में सील किए गए रास्तों को खोल दिया गया है। इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी ने राहत की सांस ली है। नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्रों को ग्रीन जोन में शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र में विकास खंड रिसिया के ग्राम लखैया जदीद को ही अब हॉटस्पॉट की श्रेणी में रखा गया है। यहां पर 26 अप्रैल के बाद मरीज मिले थे। ऐसे में 21 दिन की समयसीमा पूरी करने के बाद ही इसे ग्रीन जोन में शामिल किया जाएगा। एसडीएम सदर रामचंद्र यादव ने बताया कि यहां पर हॉटस्पॉट के नियम लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed