फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight doctors of the Health Department declined for years

स्वास्थ्य विभाग के आठ डॉक्टर वर्षों से नदारद

Thu, 01 Jun 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 01 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Eight doctors of the Health Department declined for years
डेमो - फोटो : demo pic
 दो-चार दिनों का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कराकर गए डॉक्टर वर्षों बीत जाने के बाद भी नहीं लौटे हैं। ऐसे एक-दो नहीं बल्कि जिले के आठ डॉक्टर ड्यूटी से नदारद हैं। विभाग की फाइलों में गुमशुदा की सूची में दर्ज भी हो गए हैं, लेकिन अभी तक विभाग उनके लौटने की आस संजोए बैठा है।
विज्ञापन


कुछ डॉक्टर तो ऐसे हैं जिन्हें एक माह का वेतन भी नहीं मिला, जबकि उन्हें नदारद हुए अरसा बीत रहा है। अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों के खिलाफ सीएमओ ने रिपोर्ट शासन को भेजी है। आरोप पत्र तैयार कर गुमशुदा डॉक्टरों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की भी संस्तुति शासन को की गई है। 
विज्ञापन


जिला डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। सरकार उन्हें सहूलियतें देने की घोषणा कर मेहरबान है। इसके बावजूद तराई में नियुक्ति पाए चिकित्सक अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतते हैं। वे लंबे समय तक कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं या तो कार्यभार ग्रहण कर अनुपस्थित रहते हैं। यह खेल जिले में अरसे से चल रहा है। ऐसे में जिले के ऑठ डाक्टर कई साल से नदारद हैं। उन्हें जो नोटिस भेजा गया, उसका भी जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे डॉक्टरों की कुंडली स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर अब कार्रवाई की तैयारी की है। सीएमओ डॉ. अरुणलाल ने बताया कि नदारद आठ डॉक्टरों की समय-समय पर रिपोर्टिंग शासन को की जाती रही है। पुन: इस मामले में स्वास्थ्य निदेशक और सचिव को पत्र भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि जरवल ब्लॉक के देवीदासपुर पीएचसी पर तैनात डॉ. सौरभ चौरसिया वर्ष 2012 से गैर हाजिर हैं। वहीं कुछ 2014-15 से नदारद हैं।


इनमें डॉ. उमेश कुमार तिवारी को सिर्फ एक माह की सेलरी मिली थी। उनके अलावा अन्य चिकित्सक जॉइन करने के बाद ड्यूटी पर आए नहीं। नदारद डॉक्टरों की कोई जानकारी विभाग को नहीं है। वेतन के भुगतान पर भी रोक लगी है। सीएमओ ने बताया कि नदारद डॉक्टरों के बाबत आरोप पत्र तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। उन पर कार्रवाई शासन स्तर से होनी है। 

इंसेट
यह डॉक्टर चल रहे अनुपस्थित
चिकित्सक             अनुपस्थिति वर्ष
डॉ. सौरभ चौरसिया            मार्च 2012
डॉ. उमेश कुमार तिवारी        अगस्त 2014
डॉ. सतीश कुमार जायसवाल    मार्च 2014
डॉ. अभिषेक वर्मा             मई 2015
डॉ. अनिल कुमार वर्मा         अप्रैल 2014
डॉ. अनिल कुमार             मार्च 2013
डॉ. रजनीश                सितंबर 2015
डॉ. यूनुस                 मई 2016 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed