फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight arrested for harassing passengers

Bahraich News: यात्रियों को परेशान करने वाले आठ गिरफ्तार

Mon, 06 Apr 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 06 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Eight arrested for harassing passengers
रुपईडीहा। रोडवेज बस स्टेशन पर बसों से उतरने वाले नेपाली यात्रियों को जबरन अपने वाहनों में बैठाने के लिए परेशान करने वाले आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने बताया कि ये लोग ऑटो रिक्शा चालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से रोडवेज स्टेशन पर आने वाले नेपाली यात्रियों को जबरन अपने वाहन में बैठाने का प्रयास करते थे। विरोध करने पर यात्रियों के साथ अभद्रता भी की जाती थी, जिससे शांतिभंग होने की आशंका बनी रहती थी।
विज्ञापन



पुलिस ने कस्बा रूपईडीहा क्षेत्र में अभियान चलाकर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सात नेपाल के निवासी और एक स्थानीय व्यक्ति शामिल है। इनमें रमेश, विनोद साही, दान सिंह रोकमा, अनिल विष्ट, रमेश बहादुर धामी, महेश सिंह, करन बहादुर और राज कश्यप के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed