{"_id":"5d1655a38ebc3e3cbc69924f","slug":"educational-meeting-bahraich-news-lko4677981128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा को रुचिकर बनाने के लिए शिक्षक करें अभिनव प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा को रुचिकर बनाने के लिए शिक्षक करें अभिनव प्रयोग
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। विकासखंड सभागार में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन हुआ। बैठक में शिक्षकों को शिक्षा शैली रुचिकर बनाने के लिए अभिनव प्रयोग के टिप्स सुझाए गए। साथ ही संचारी रोग पर रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम की भी रूपरेखा बनायी गयी।
मिहींपुरवा ब्लॉक सभागार में आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित शिक्षकों को खंड शिक्षाधिकारी आशीष सिंह ने नि:शुल्क युनीफार्म वितरण के लिए प्रशिक्षण दिया। साथ ही संचारी रोग की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए रूपरेखा बनाई।
खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण युनीफार्म वितरण किया जाये। इसके लिये विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कर सभी सदस्यों को ड्रेस वितरण संबंधित शासनादेश स्पष्ट रूप से पढ़ कर बताएं। बीईओ ने संचारी रोग के रोकथाम के लिए शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं में शिक्षकों को मनोयोग से जुटने की बात कही।
विज्ञापन
एबीएसए ने कहा कि छात्रों में शिक्षा का रुचि कैसे बढ़ाया जाए, इसके लिए शिक्षक अभिनव प्रयोग करें लेकिन छात्र पढ़ाई में आगे जरूर बढ़ें। सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. राम नरायण वर्मा ने संगोष्ठी में मौजूद शिक्षक व अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुये संचारी रोगों की रोकथाम हेतु सहयोग करने की बात कही।
इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी विशेश्वरगंज अशोक सिंह, एनपीआरसी जगतार सिंह, खलीक अहमद, मधु चौधरी, मिथलेश कुमार, बाबूराम, विजय कुमार, सुनील चौधरी, मोईनुद्दीन खां, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार यादव, महामंत्री गिरीश राम, राजेश गुप्ता, मामून रसीद समेत काफी संख्या में शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।