फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Durga Puja Mahasamiti will fight cases filed against devotees at the time of immersion

Bahraich News: विसर्जन के समय भक्तों पर दर्ज मुकदमे लड़ेगी दुर्गा पूजन महासमिति

Fri, 25 Oct 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 25 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja Mahasamiti will fight cases filed against devotees at the time of immersion
बहराइच में दुर्गा पूजा समिति बैठक में शोक संवेदना व्यक्त करते पदाधिकारी।
बहराइच। महराजगंज में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर हुए पथराव व रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को मां दुर्गा हिंदू पूजन महासमिति की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष सुदामा मिश्रा ने किया। बैठक में विसर्जन यात्रा पर हुए पथराव, रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड व उसके बाद से पुलिस-प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

साथ ही पुलिस द्वारा विसर्जन में शामिल लोगों को जेल भेजे जाने पर उनकी जमानत कराना व निशुल्क केस लड़ने का निर्णय लिया गया। साथ ही इसके लिए चार अधिवक्ताओं का एक पैनल भी गठित किया गया।
विज्ञापन


महासमिति की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुदामा मिश्रा ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान हुई महाराजगंज की घटना स्थानीय प्रशासन की नाकामियों को उजागर करती है। पुलिस ने भक्तों पर लाठीचार्ज किया जो निंदनीय है। कहा कि महराजगंज में मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी भक्त के ऊपर कोई केस दर्ज किया गया है या विधिक कार्रवाई हुई है तो उसका केस निशुल्क लड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए अधिवक्ताओं का एक पैनल बनाया गया है। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता सुधाकर प्रसाद मिश्रा, सत्येन्द्र शुक्ला, विनोद कुमार रस्तोगी व हरि गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के अंत में मृतक राम गोपाल मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में कन्हैया सोनी, बैजनाथ रस्तोगी, गौरव तिवारी, सुधाकर प्रसाद मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, राम जी शुक्ला, सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed