{"_id":"5f2058458ebc3e63b13ac2fd","slug":"durga-puja-committee-chairman-shot-dead-bahraich-news-lko5328678115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। मटेरा के बिबियापुर गांव में दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिमा स्थापना को लेकर चल रहे विवाद की रंजिश में समिति के अध्यक्ष की गोली मारकर सोमवार की रात हत्या कर दी गई। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण व नानपारा सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
मटेरा थाना क्षेत्र के बिबियापुर निवासी शंभू लाल (60) पुत्र रामफल नवदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष थे। गांव में नवरात्र पर मूर्ति स्थापना कराकर पूजा-पाठ का काम कराने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर लिए हुए थे। पत्नी ने बताया कि पिछले साल गांव में जब प्रतिमा रखी गई थी, तभी से एक विशेष समुदाय से प्रतिमा न रखने को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर गांव के ही मालिक शेख उर्फ सलीम से रंजिश चल रही थी। सोमवार की देर शाम वह दुकान पर सिगरेट पीने गए थे। तब भी पुरानी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
सोमवार रात सब लोग खाना खाकर सो रहे थे। रात लगभग 12 बजे के आसपास गोली चलने की आवाज आई तो सब बाहर आए और देखा कि शंभू खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन में शंभू को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही शंभू की मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही घर व गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर एएसपी अशोक कुमार व सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव घटना स्थल पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई सोहेल लाल की नामजद तहरीर पर मालिक शेख उर्फ सलीम के खिलाफ हत्या व एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से वह फरार है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
परचून की दुकान चलाता था शंभू
शंभू अपने परिवार का पालन पोषण परचून की दुकान चलाकर करता था। दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष होने के कारण उसकी पहचान क्षेत्र में हिंदूवादी नेता के रूप में थी। शंभू हर नवरात्र व हिंदू पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था। इसी को लेकर वह कुछ लोगों के आंख की किरकिरी बना हुआ था। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। शंभू की हत्या से मामला काफी तनावपूर्ण है। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
नवरात्र में बदला गया था स्थान
ग्रामीण बताते है कि पिछली बार नवरात्र में मूर्ति स्थापना को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद से गांव मेें प्रतिमा को पहली वाली जगह से हटाकर दूसरे स्थान पर स्थापित किया गया था। बावजूद इसके दूसरे समुदाय के लोग मूर्ति स्थापना को लेकर रंजिश रखते थे।
हर बिंदु पर जांच के आदेश
वृद्ध की हत्या के मामले में नामजद मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। मटेरा पुलिस को हर बिंदु पर जांच करने के आदेश दिए गए है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा।
- विपिन मिश्रा, एसपी