{"_id":"6075da828ebc3e591e5b7b1b","slug":"durga-pooja-bahraich-news-lko574067957","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैया के जयकारों से गूंज उठे मंदिर, उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैया के जयकारों से गूंज उठे मंदिर, उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
13 बीएचआर 19 - बहराइच के संहारिणी मंदिर में नवरात्र पर मां दुर्गा की पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। हाथों में पूजा का थाल, माथे पर तिलक और मुख पर मैया का नाम। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को सुबह से ही मां जगदंबे के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहे। विधि-विधान से पूजन-अर्चन शुरू किया गया। श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री का पूजन-अर्चन कर मनोकामना की।
चैत्र माह के नवरात्र महोत्सव की शुरूआत मंगलवार भोर से शुरू हुई। भोर होते ही मंदिर घंटा-घड़ियाल व माता जगदंबा के जयकारों से गूंज उठे। शहर के संघारिणी मंदिर, मरीमाता मंदिर, छोटी बेरिया मंदिर समेत ग्रामीण अंचलों में स्थित मंदिरों में अंबे तू है जगदंबे काली, जय अंबे गौरी मैया, जय श्यामा गौरी समेत अन्य आरती पर श्रद्धालु जमकर झूमे। भक्तों ने व्रत रखकर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना के साथ कोरोना की समाप्ति की प्रार्थना की।
नवरात्र के शुभारंभ पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख मंदिरों के आसपास एंटी रोमियो टीम को लगाया गया है। अराजक तत्वों पर निगरानी की जा रही है। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे अराजक तत्वों की पहचान की जा सके। उधर, मंदिरों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कतारबद्ध तरीके से लोगों को पूजा अर्चना का अवसर दिया गया।