{"_id":"64aaea1685815a04fb031b14","slug":"dumping-garbage-on-the-road-passers-by-face-problems-bahraich-news-c-98-slko1013-62-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क पर डंप कर देते कचरा, राहगीरों को होती दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क पर डंप कर देते कचरा, राहगीरों को होती दिक्कत
Sun, 09 Jul 2023 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 09 Jul 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मोहल्ला किला में सफाईकर्मियों द्वारा नाली से निकलने वाला कूड़ा कचरा नाली के किनारे लगा दिया जाता है। ऐसे में यही कूड़ा मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर मार्ग पर फैल जाता है। ऐसे में मोहल्लेवासियों का मार्ग पर चलना दूभर है। मोहल्लेवासियों ने सफाईकर्मियों की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताई है।
शहर के मोहल्ला किला में सफाईकर्मियों की लापरवाही मोहल्लेवासियों पर भारी पड़ने लगी है। मोहल्ले में जगह-जगह लगे स्वच्छता मिशन अभियान के स्लोगन पालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहे हैं। सफाईकर्मियों की लापरवाही के चलते सड़क के किनारे लगा कचरे का ढेर धीरे-धीरे सड़क के बीच फैल जाता है। इससे लोगों को आवागमन में तो खासी परेशानी होती ही है, साथ में बच्चों को भी इसी कचरे के बीच से होकर स्कूल आने-जाने का विवश होना पड़ता है।
वहीं सड़क पर फैले गंदे कचरे से निकलने वाली दुर्गंध ने आस-पास के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मच्छरों की आमद बढ़ने से मोहल्लेवासियों के सामने विभिन्न संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। गुस्साए मोहल्लेवासी अलीम, मोहम्मद अहमद, मुन्ना, सिराज, सलमान, राजा, अखिलेश, अब्दुल रहीम आदि का कहना है कि जब सफाईकर्मियों से कचरा उठाने की बात कही जाती है, तो उनका यही जवाब होता है कि जब कचरा सूख जाएगा, तभी उठेगा। मोहल्लेवासियों ने जिला व पालिका प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से मार्ग पर फैली गंदगी को हटाने की मांग की है।