{"_id":"6681d5904c969f974f09c8c4","slug":"due-to-family-conflict-an-elderly-man-committed-suicide-by-hanging-himself-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-116018-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पारिवारिक कलह के चलते बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पारिवारिक कलह के चलते बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दी
Mon, 01 Jul 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
बौंडी थाना क्षेत्र के झुड़िया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंडी (बहराइच)। पारिवारिक कलह के चलते बुजुर्ग ने शनिवार को झुड़िया गांव में खेत पर लगे बबूल के पेड़ से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बौंडी थाना क्षेत्र के राजा रेहुआ के मजरा झुड़िया गांव निवासी राम मनोहर (60) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके दूसरे नंबर का पुत्र शराब का आदी है। जिसने गांव में उन पर अपनी पत्नी के साथ संबंध होने की बात कही। जब बुजुर्ग को इस बात का पता चला तो उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
बौंडी प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह का कहना है कि परिजनों ने पुत्र द्वारा आरोप लगाने पर फांसी लगाने की बात बताई है। लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है फिर भी जांच की जा रही है।