फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Due date for payment of vehicle tax extended

बकाया वाहन टैक्स भुगतान करने की तिथि बढ़ी

Wed, 27 Jul 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Due date for payment of vehicle tax extended
बहराइच। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा एक अप्रैल 2020 से पूर्व के पंजीकृत कामर्शियल वाहनों के बकाया टैक्स भुगतान के लिए एकमुश्त समाधान योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत बकाया टैक्स का भुगतान करने पर जुर्माने की राशि माफ कर दी जाती है। योजना बुधवार को समाप्त हो रही थी, लेकिन योजना को 27 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना ऐसे वाहन स्वामियों के लिए काफी लाभदायक है जिनके कॉमर्शियल वाहन एक अप्रैल 2020 से पूर्व में पंजीकृत हैं। इन वाहनों के ऊपर विभाग का लगभग 12 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में बकाया है। बकाया टैक्स की वसूली के लिए शासन द्वारा वाहन स्वामियों को इस योजना के तहत जुर्माने की राशि से मुक्त करते हुए सिर्फ टैक्स का भुगतान करने की छूट प्रदान की गई थी। यदि किसी वाहन स्वामी के वाहन का टैक्स अधिक है तो उसे तीन किस्तों में भुगतान करने की भी सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन

इस योजना के तहत काफी संख्या में वाहन स्वामी टैक्स भुगतान भी कर रहे हैं। ऐसे में योजना को शासन द्वारा एक माह तक बढ़ाकर 27 अगस्त तक कर दिया गया है। पूर्व में इस योजना का संचालन 27 जुलाई तक ही किया जाना था। एआरटीओ प्रशासन ने शीघ्र ही सभी वाहन स्वामियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed