{"_id":"5f4aa7dddcca71cdd014befa76bfc52b","slug":"drizzle-in-the-morning-sun-came-out-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह बूंदाबांदी फिर निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह बूंदाबांदी फिर निकली धूप
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई में शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। बूंदाबांदी भी हुईं। तेज हवाएं चलीं। हालांकि आधे घंटे बाद मौसम साफ हो गया। धूप निकल आई, लेकिन शाम को फिर सिहरन बढ़ गई। निरंतर बदल रहे मौसम से तराई के लोग बेहाल हैं। दिनचर्या भी प्रभावित है।
तराई के मौसम में चार दिन से उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। सुबह-शाम घना कोहरा का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार शाम छह बजे से अचानक तेज पछुआ हवाएं चलने लगीं। यह क्रम रात भर जारी रहा। हालांकि शुक्रवार सुबह हवा का रुख बदल गया और बादल घिर आए। भोर बूंदाबांदी के बीच हुई। लगा कि दिन भर मौसम गड़बड़ रहेगा। लेकिन आधे घंटे में ही बूंदाबांदी थम गई और धूप निकल आयी। तब लोगों ने राहत की ली। लेकिन दोपहर बाद फिर बदली छा गयी। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के चलते मौसम में अचानक बदलाव हुआ है।