फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Doctors will remain on strike for two days in protest against Kolkata incident

Bahraich News: कोलकाता की घटना के विरोध में दो दिन हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

Fri, 16 Aug 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 16 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Doctors will remain on strike for two days in protest against Kolkata incident
बहराइच। आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से जिले के डॉक्टरों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। पहले मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने हड़ताल की थी। अब आईएमए ने शनिवार से दो दिनों के लिए हड़ताल की घोषणा की है। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती हैं।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की अध्यक्ष डॉ. रीना केडिया ने बताया कि शनिवार को सुबह छह से रविवार तक देशव्यापी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सामान्य ओपीडी नहीं चलेगी और न ही वैकल्पिक सर्जरी की जाएगी। सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को बहाल रखा जाएगा। यह बहिष्कार जिले के उन सभी क्षेत्रों में किया जाएगा, जहां आधुनिक चिकित्सा के डॉक्टर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने अपराध की स्थिति को गंभीरता से नहीं संभाला है। शारीरिक हमले और अपराध डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की आवश्यकताओं के प्रति संबंधित अधिकारियों की उदासीनता और असंवेदनशीलता का परिणाम है। अधिकारी अस्पतालों और कैंपस के अंदर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed