फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Do not flee unemployed, take loans with employment

बेरोजगार पलायन न करें, ऋण लेकर बनें रोजगारी

Mon, 05 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 05 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Do not flee unemployed, take loans with employment
पौधरोपण करते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार के केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने सोमवार को उर्रा में आयोजित जनसभा को भोजपुरी में संबोधित करते हुए लोगों को रिझाया। इसके पूर्व जिला मुख्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। बोले कि ग्रामोद्योग व खादी को सरकार बढ़ावा दे रही है। इसके तहत 58 हजार गांवों में तीन लाख उद्योग का सृजन हुआ है। ऐसे में बेरोजगार पलायन न करें। गांवों में रहकर प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत ऋण लेकर रोजगारी बनें। उन्हें भटकने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र सुबह 11 बजे चापर से पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड पहुंचे। यहां से वह सिविल लाइंस क्षेत्र के डाक बंगले में पहुंचे, जहां विश्व पर्यावरण दिवस व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण किया। इसके बाद अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं व संगठन की समीक्षा की।
विज्ञापन


यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रामोद्योग व खादी को आगे बढ़ाने की सरकार की मंशा है। इसी के तहत देश के 58 हजार गांवों में तीन लाख उद्योग का सृजन हुआ है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करें और पांच से 25 लाख रुपये ऋण लेकर रोजगारी बनें। उन्होंने कहा कि अब तक 60 फीसदी महिलाओं को ऋण प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद केंद्रीय मंत्री मिहींपुरवा विकास खंड के उर्रा स्थित जय मां काली इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित किया। भोजपुरी में बोलते हुए क्षेत्र में रह रहे पूर्वांचल के लोगोें  को रिझाने की कोशिश की। बोले, राउर लोगन के प्रणाम। इस पर खूब तालियां बजीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भोजपुरी तो मारीशस में भी बोली जाती है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं।


चरखा, खादी कपड़ा को बढ़ावा देने की बात कहते हुए कहा कि जनधन के तहत सभी 28 करोड़ लोगों के खाते खुले। जिससे लेनदेन में आसानी हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 12 रुपये में बीमा की सुविधा देकर गरीबों को सुरक्षा प्रदान की गई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अमृतपुर पुरैना निवासी राहुल आचार्य के आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा, विधायक अक्षयवरलाल गोंड, कलराज मिश्र, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, राहुल राय, जिला मंत्री योगेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed