{"_id":"699162798861266fb80b0e47","slug":"dm-removed-chc-superintendent-in-case-of-indecency-and-extortion-from-anm-asha-bahus-in-bahraich-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एएनएम-आशा बहुओं से अभद्रता व धन उगाही मामले में सीएचसी अधीक्षक पर गिरी गाज, डीएम ने पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एएनएम-आशा बहुओं से अभद्रता व धन उगाही मामले में सीएचसी अधीक्षक पर गिरी गाज, डीएम ने पद से हटाया
Sun, 15 Feb 2026 11:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:36 AM IST
सार
बहराइच में एएनएम-आशा बहुओं से अभद्रता व धन उगाही मामले में सीएचसी अधीक्षक को डीएम ने पद से हटा दिया है। साथ ही तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, जो सात दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक थानेदार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में मिहींपुरवा ब्लॉक क्षेत्र के मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात एएनएम और आशा बहुओं के साथ कथित अभद्रता व अवैध धन उगाही के आरोपों पर सीएचसी अधीक्षक हटा दिए गए हैं। शनिवार देर रात बड़ी संख्या में आशा बहू और एएनएम जिला मुख्यालय पहुंचीं। प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसके बाद तत्काल कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप है कि सीएचसी अधीक्षक थानेदार द्वारा उनके साथ लगातार अभद्र व्यवहार किया जाता रहा। मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी। साथ ही अवैध धन उगाही भी की गई। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। समस्याएं सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने तत्काल प्रभाव से रविवार को सीएचसी अधीक्षक को हटाते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
समिति में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार गौतम को शामिल किया गया है। टीम को सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के बाद आशा बहुओं और एएनएम ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया है।