फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DM and SP kept on inspecting, appeal for voting

Bahraich News: डीएम व एसपी करते रहे निरीक्षण, मतदान की अपील

Fri, 05 May 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 05 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
DM and SP kept on inspecting, appeal for voting
बहराइच। नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न करवाने के लिए डीएम व एसपी लगातार भ्रमणशील रहे और मतदान का जायजा लिया। इस दौरान दोनों ने बूथों पर तैनात मतदान कार्मिकों से बातचीत कर जरूरी निर्देश दिए। वहीं मतदान केंद्रों पर मौजूद विभिन्न प्रत्याशियों के एजेंटों से भी बातचीत की और उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव को लेकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी प्रशांत वर्मा ने दल-बल के साथ बहराइच नगर पालिका के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से बात की और राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान करवाने को निर्देशित किया। दोनों ने रिसिया व नानपारा में भी मतदान का जायजा लिया। इसके बाद रुपईडीहा सीमा पर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर भारत-नेपाल बार्डर पर सुरक्षा को परखा। दोनों अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ सीमा पर पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की और मोहल्लों में वोटरों को जागरूक करने को कहा। डीएम ने सभी सुरक्षा कर्मियों को एजेंटों की बेमतलब आवाजाही पर ध्यान देने और मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। एडीएम अनिरूद्ध प्रताप सिंह, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर आदि भी लगातार भ्रमणशील रहकर मतदान का जायजा लेती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed