फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Divorce given to pregnant woman for not meeting dowry demand

Bahraich News: दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को दिया तलाक

Tue, 24 Dec 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 24 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Divorce given to pregnant woman for not meeting dowry demand
बहराइच । मोतीपुर थाना के मिहींपुरवा वार्ड नंबर नौ निवासी गर्भवती ने पति समेत छह ससुरालियोंं पर अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। मोतीपुर थाना पुलिस ने आरोपियों पर मुस्लिम विवाह, दहेज एक्ट, मारपीट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि नवंबर, 2023 में शादी फखरपुर निवासी रिजवान से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते रहे। पूरी न होने पर गत 30 अक्तूबर को ससुर फारुक, सास चुन्नी, ननद रुही, सूबी, बहनोई मिहींपुरवा निवासी गुलाम अहमद और पति ने तीन तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। वे पांच माह की गर्भवती भी हैं। मोतीपुर थाना के विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक राघवेंद्र ने बताया मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाने की कार्रवाई प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed