फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   District got fifth position in Pm Matra Vandan Yojana

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में जिले को मिला पांचवां स्थान

Sat, 16 Jan 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
District got fifth position in Pm Matra Vandan Yojana
बहराइच। जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन और भुगतान शत-प्रतिशत किया गया है। जिससे दिसंबर माह की जारी रैंकिंग में जिले को प्रदेश में पांचवां और मंडल में दूसरा स्थान मिला है। इसको लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में हर्ष है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य स्तर से प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना का लक्ष्य जिले को 75,654 मिला था। ये योजना शुरू होने से लेकर वर्ष 2021 तक है। मगर योजना में लक्ष्य से अधिक 75,986 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। साथ ही महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया। जिससे जिले को पोर्टल में पंजीकरण का लक्ष्य 100.31 प्रतिशत मिला है।
विज्ञापन

योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रवीण शर्मा ने बताया कि जिले की आशा बहू, आशा संगिनी, बीपीएम, बीसीपीएम व ऑपरेटर के सहयोग से लक्ष्य हासिल किया गया। जिससे जिले को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला। जबकि मंडल में दूसरा स्थान मिला। कार्यक्रम सहायक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिमाह 1,546 लाभार्थी का लक्ष्य जिले में निर्धारित है। जिसके सापेक्ष शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन होने पर जिले को सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed