{"_id":"57eff3314f1c1b9a11573e3a","slug":"district-cooperative-bank-got-license","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सहकारी बैंक को मिला लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सहकारी बैंक को मिला लाइसेंस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को रिजर्व बैंक ने बैंकिंग कार्य के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है। लाइसेंस मिलने पर सभापति ने क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई है। जिला सहकारी बैंक के सभापति जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिजर्व बैंक ने 30 सितंबर को लाइसेंस जारी किया है। 9 मई 2012 से बैंक को लाइसेंस नहीं मिला था।
इससे समस्याएं आ रही थीं। सभापति ने बताया कि मुख्यमंत्री और सपा मुखिया के प्रयास से लाइसेंस मिल पाया। अब बहराइच और श्रावस्ती के किसानों को कृषि निवेश, फसली ऋण मिलने में आसानी होगी। वहीं सहकारी समितियों के सदस्यों, बैंक जमाकर्ताओं आदि को भी सहूलियत मिलेगी।
बैंक के सचिव दिवाकर सिंह ने बताया कि जिला सहकारी बैंक को बैंकिंग लाइसेंस निर्गत हो गया है। उधर बैंक के सीबीएस किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऐसा होने पर लोगों को काफी लाभ मिलेगा।